चंदौली, जुलाई 30 -- पीडीडीयू, संवाददाता। पीडीडीयू मंडल में बीते मंगलवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान पीडीडीयू जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया जंक्शन पर चलाया गया। सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के अनुसार अभियान के दौरान चारों स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन जांच की गई। इसके साथ ही विभिन्न चलती ट्रेनों में भी टिकट जांच दल कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में कुल 696 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़े गए। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 5,36,760 रुपये का राजस्व वसूला गया। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट लेना अब काफी आसान है। यह भी पढ़ें- Siwan News टिकट जांच अभियान में 54 यात्री पकड़े गए, 44 हजार 665 रुपये जुर्माना वसूला यात्री टिकट काउंटर के अलावा रेलवन मोबा...