जांच में 65 मिले मलेरिया पॉजिटिव
चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन उदय कार्यक्रम चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 जुलाई से 15 अगस्त तक मलेरिया रोधी कार्यक्रम चलेगा। चक्रधरपुर प्रखंड में अब तक 12 हजार संभावित रोगियों की जांच की गई है जिसमें कुल 65 मलेरिया पॉजिटिव मरीज पाए गए। सभी का ग्रामीण स्तर पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इलाज कर दवाइयों का वितरण किया गया जबकि मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने वाली गर्भवती महिलाओं के बीच मच्छरदानी का वितरण एवं उसके प्रयोग में बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने बताया कि इस अभियान को चलाए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में ही मलेरिया के मरीजों का समय पर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.