अररिया, अप्रैल 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का गुरूवार को मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी व कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने निरीक्षण किया। इन दोनों ने सड़क, पेयजल पुलिया आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02, 06, 08, 13, 14, 19 में करीब एक दर्जन से ज्यादा सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य की जांच की गई। वार्ड संख्या 13 स्थित शिशुआ से महादलित बस्ती जाने वाली सड़क की गुणवत्ता का जांच की गयी। वहीं वार्ड संख्या 06 में वासुदेव राय के घर से माता रानी स्थान तक 380 फीट सड़क का निर्माण होना था उसके जगह 293 फीट सड़क का निर्माण कार्य पाया गया। मौके पर जेई मो मिराज को सख्त निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। वही इसी वार्ड के दूसरे सड़क जो 547 ...