मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी सेल की स्क्रीनिंग के दौरान 24 प्रतिशत युवा हाइपरटेंशन के शिकार मिले हैं। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में वर्ष 2025 के अप्रैल से 2026 के मार्च तक ओपीडी और एनसीडी क्लीनिक में आने वाले युवाओं की जांच की गई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों से मिले ब्योरे पर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हाइपरटेंशन के शिकार पाए गए इन युवाओं की उम्र 30 से 40 वर्ष तक है। यह भी पढ़ें- विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की सेहत योजना से 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को राहतयुवाओं की जांच जिला गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि सभी ओपीडी और एनसीडी क्लीनिक में आने वाले युवाओं की बीपी जांच की गई। इनमें से करीब चौथाई युवा हाइपरटेंशन के मरीज मिले। स्...