जांच में 159 दवाओं की गुणवत्ता मिली खराब
नई दिल्ली, जून 22 -- देश के विभिन्न निर्माताओं द्वारा बनाई गई 46 दवाओं के सैंपल केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला की जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में भी 113 दवाओं के सैंपल मानकों के विपरीत यानी खराब गुणवत्ता के पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट मई में हुई इन दवाओं की जांच रिपोर्ट की स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी। नियमित रूप से होने वाली इस जांच के बाद ऐसी घटिया और नकली दवाओं की सूची को हर महीने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसटीओ) के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि किसी दवा के सैंपल को घटिया तब घोषित किया जाता है, जब वह सरकारी प्रयोगशाला की जांच में तय किए गए किसी न किसी गुणवत्ता पैमाने पर फेल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.