उरई, फरवरी 17 -- उरई। बार संघ के चुनाव को लेकर सोमवार को जजी सभागार में नामांकन प्रक्रिया के दौरान दाखिल किए गए पत्रों की मंगलवार को विधिवत जांच की गई। एल्डर्स कमेटी के गोपाल श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नामांकन जांच, आपत्ति निस्तारण की कार्रवाई संपन्न की गई है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कराई गई जांच प्रक्रिया में किसी भी अधिवक्ता प्रत्याशी द्वारा कोई आपत्ति प्राप्त नहीं है। लिहाजा नामांकन जांच में सभी नामांकन वैद्य पाए गए है। अब नाम वापसी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.