बगहा, मार्च 12 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। केस में वांछित अपराधियों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करने का आदेश वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने दिया है। उन्होंने मंगलवार को पुलिस केंद्र के सभागार में अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी के दौरान कहा कि अपराधियों व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आप सभी सख्त कार्रवाई करें। एसपी ने तीनों एसडीपीओ, साइबर क्राइम डीएसपी और अंचल पुलिस निरीक्षकों को पूर्व से दर्ज केस के पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसपी ने थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्रों में गश्ती को और मजबूत करने का निर्देश दिया। लगातार वाहन जांच अभियान चलाने और संदिग्ध वाहनों की जांच करने पर...