जांच में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी और महिला दरोगा निलंबित
नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। युवती को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और ठगी करने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार को फेज-3 थाना प्रभारी और महिला दरोगा को निलंबित कर दिया। मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा से भी जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक एक युवती ने आरोप लगाया था कि एक युवक ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। इस मामले में जब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे तो पुलिस कमिश्नर ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने फेज-3 थाना प्रभारी पुनीत कुमार और केस की जांच कर रहीं विवेचक उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.