जांच में राहत मिलने पर चौसेड़ा प्रधान के अधिकार बहाल
शाहजहांपुर, मई 12 -- शाहजहांपुर। पुवायां तहसील की ग्राम पंचायत चौसेड़ा के ग्राम प्रधान सुखविंदर सिंह को जांच में राहत मिलने के बाद उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए गए हैं। प्रधान पर 1 लाख 82 हजार 857 रुपये के दुरुपयोग का आरोप लगा था, जिसके बाद उनके अधिकार सीज कर दिए गए थे। आरोप था कि ग्राम पंचायत में ठेली मरम्मत, सेनिटेशन कार्य, पेंटिंग तथा कंप्यूटर और प्रिंटर मरम्मत के नाम पर गलत बिल लगाकर धनराशि निकाली गई। मामले की प्रारंभिक जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा की गई थी, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई थी। बाद में जिलाधिकारी द्वारा नामित तीन सदस्यीय टीम ने दोबारा जांच की। यह भी पढ़ें- आपसी खींचतान के बीच धर्मेंद्र को डीएससी की कमान जांच के दौरान ग्राम प्रधान ने संबंधित कार्यों से जुड़े बिल और अभिलेख प्रस्तुत किए। दस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.