गंगापार, मार्च 14 -- एक फरवरी को साढ़े नौ बजे रात पौसिया गांव के सामने दिवंगत युवक को टक्कर मारने वाली पल्सर बाइक का पता पुलिस ने लगा ली। पल्सर बाइक नीरज केशरी निवासी नेवढ़िया का था। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि एक फरवरी को पौसिया चौहान निवासी सूर्य प्रताप सिंह पुत्र कैलाश बहादुर सिंह घर से किसी काम को लेकर पैदल ही पौसिया दुबे गांव की ओर जा रहा था, सूर्य प्रताप जैसे ही पौसिया दुबे गांव के मोड़ पर पहुंच सड़क पार करने लगा। अनियंत्रित पल्सर बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक भाग गया था। घटना के बाद घायल सूर्य प्रताप को परिवार के लोग इलाज के लिए जिले के एक चिकित्सालय ले गए थे। इलाज के दौरान सात फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दिवंगत के पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मेजा थाने में तहरीर दे रखी थी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.