गढ़वा, मई 2 -- गढवा, प्रतिनिधि। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा डॉ आरएस सिंह और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स, जिसमें गोलगप्पा, चाट, डोसा, चाउमीन, मोमोज, पनीर चिल्ली, लस्सी व फल आदि का जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में साफ-सफाई/स्वच्छता की कमी पाई गई। दुकान संचालकों द्वारा एप्रॉन, ग्लब्स और हेडगियर का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। अखाद्य रंगों का प्रयोग खाद्य पदार्थों में किया जा रहा था। साथ ही मिलावटी पनीर का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जिसे तत्काल मौके पर नष्ट कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कई फल दुकानों की भी जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई फूड वेंडर बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन के व्यवसाय का संचालन कर रहे थे। सभी वेंडर्स को व्यतिगत स्वच्छता, अपने वे...