भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बीज-खाद बिक्री को लेकर विभागीय अधिकारियों की सख्ती बढ़ती जा रही है। संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल अशोक उपाध्याय एवं जिला कृषि अधिकारी इरम ने संयुक्त रूप से जंगीगंज स्थित कृषि उर्वरक केंद्र जंगीगंज का औचक निरीक्षण मंगलवार को की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किए। चेताए कि उर्वरक बिक्री में किसी स्तर से लापरवाही एवं मनमानी की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि निरीक्षण में उर्वरक भंडारण, अभिलेखों के संधारण एवं वितरण व्यवस्था की जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। विशेष रूप से स्टॉक रजिस्टर अद्यतन न होने एवं निर्धारित मानकों का पूर्णत: पालन न करने की स्थिति मिली। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अ...