बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निजि संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष और ब्लॉक प्रमुख रुधौली की शिकायत पर हुई जांच के दौरान बीडीओ रुधौली प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने एक सप्ताह में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख अनूप चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षेत्र पंचायत रुधौली के तहत कराये जाने वाले कार्यों से संबंधित प्रस्ताव बीडीओ का प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव पर बिलंब किया गया। प्रकाशित निविदा को अकारण रद्द करने का आरोप लगाया। इस मामले की जांच उपायुक्त श्रम रोजगार ने की। जांच में प्रस्ताव को दो माह बाद प्रस्तुत किया गया। इस पर बीडीओ ने कारण बताते हुए देरी नहीं करने की बात कही। निविदा को दो समाचार पत्रो में प...