वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) की ओर से विशेष अभियान चलाकर स्टेशनों और कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। मंडल की ओर से एक जुलाई से 15 सितम्बर तक चले इस विशेष अभियान में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर और पाइपलाइनों की सघन जांच की गई। इस दौरान 6717 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किए गए, जिनमें सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। इसके साथ ही 545 बैक्टीरियोलॉजिकल जल नमूनों की भी जांच हुई। इसका परिणाम भी मानकों के अनुरूप रहा, जो सुरक्षित पेयजल मिलने की पुष्टि करता है। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान के तहत 18 हजार जलमीनारों की हुई सफाई अधिकारियों के मुताबिक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तथा स...