जांच में पेंशन का पैसा निकालने का मामला निकला गलत
जहानाबाद, मई 5 -- घोसी, निज संवाददाता मोदनगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख राजीव शर्मा पर मृत पिता के पेंशन का पैसा निकालने का आरोप झूठा निकला। इस सिलसिले में मोदनगंज बीडीओ धनंजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला सामाजिक सुरक्षा कोशांग पदाधिकारी जहानाबाद के निर्देश के आलोक में मोदनगंज प्रखंड प्रमुख के पिता स्वर्गीय राजबलम शर्मा के वृद्धा पेंशन योजना के खाता से मृत्यु होने के बावजूद पैसे निकासी के मामले की जांच को लेकर पत्र भेजा गया था कि इसकी सत्यता की जांच की जाए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि स्वर्गीय राजबल्लभ शर्मा का देहांत वर्ष 2019 में हो गया था तब से अब तक उनके खाते से पैसे की कोई निकासी नहीं की गई है और उनका खाता वर्ष 2022 में बंद भी कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- बनमनखी सीओ के खिलाफ प्रपत्र 'क' होगा गठित, राजस्व कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.