भभुआ, अगस्त 6 -- पकड़े गए लोग रोहतास के गुप्ताधाम में जा रहे थे दर्शन-पूजन करने पीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को न्यायालय में किया पेश (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। पिकअप वैन से शराब बरामद होने के बाद उसपर सवार 24 श्रद्धालुओं को बेलांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया गुरुवार को पीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। सभी गिरफ्तार लोग बेलांव थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के निवासी हैं। बेलांव थाना के दारोगा रामदयाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से शराब लेकर कुछ लोग गुप्ता धाम जा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर के बेलांव छलका के पास वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से एट पीएम ब्रांड की ...