संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पखुआखार में शिकायत पर कोटे की दुकान की हुई जांच में अनाज की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम कोटेदार पर केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई आपूर्ति निरीक्षक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत पखुआपार के अरूण कुमार पुत्र स्वर्गीय राम नैन एवं आकाश चौरसिया पुत्र दिलीप कुमार ने एसडीएम से शिकायत की थी। आरोप है कि उनके ग्राम सभा के उचित दर विकेता राधेश्याम द्वारा कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण सही ढ़ग से नही किया जाता है तथा फरवरी में वितरण का कार्य शुरू नही किया गया है तथा विक्रेता आगामी माह का खाद्यान्न आ जाने पर महीने के अंतिम दिनों में कार्डधारकों में खाद्य...