कौशाम्बी, मार्च 12 -- पिपरी थाना क्षेत्र की एक लड़की पिछले दिनों संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। उसके पिता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी। थाना प्रभारी विकास सिंह ने प्रकरण की जांच एसआई धीरेंद्र सिंह को सौंपी थी। उनके मुताबिक जांच में पता चला कि लड़की की आयु 17 साल दो माह ही है और उसे इलाके के सेंवथा गांव का राहुल सरोज बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। जांच के आधार पर पहले से दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे की अपहरण में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस आरोपी युवक व किशोरी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...