रायबरेली, अप्रैल 15 -- शिवगढ़ संवाददाता l पावर हाउस शिवगढ़ में तैनात अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है l एसडीओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ एक मामले की जांच मुख्य अभियंता रायबरेली रवीश चंद्र श्रीवास्तव कर रहे थे। इस मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। बहरहाल, जब तक नए अवर अभियंता की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक पूर्व की भांति निलंबित अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह अपने पद पर कार्य करते रहेंगे l अवर अभियंता के निलंबन से पावर हाउस कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है l वहीं निलंबित अवर अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने फोन ही नहीं उठाया l यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन इमारत में बकाए पर कनेक्शन देने के आरोप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.