जांच में दोषी, कार्रवाई में ढिलाई, ब्लड बैंक बने जानलेवा
लखनऊ, मार्च 31 -- राजधानी में चल रहे ब्लड बैंकों की हकीकत डराने वाली है। जांच में फेल होने के बावजूद ब्लड बैंक न सिर्फ खुलेआम संचालित हो रहे हैं, बल्कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। लखनऊ में करीब 60 ब्लड बैंक संचालित हो रहे हैं। 29 चैरेटबल और सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो एफएसडीए के निरीक्षण में हर बार खामियां मिलने के बावजूद बंद नहीं किए गए। जांच रिपोर्टों में साफतौर पर सामने आया कि कई ब्लड बैंकों में न तो मानक के अनुरूप जांच उपकरण हैं। न ही प्रशिक्षित डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित है। इसके बावजूद ब्लड बैंक धड़ल्ले से खून की सप्लाई कर मरीजों की जान से खेल रहे हैं।कई ब्लड बैंक पहले भी अनियमितताओं में पकड़े जा चुके हैं। जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.