नवादा, फरवरी 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली लेकर जिले भर में विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण तथा शराब अधिनियम को व्यापक तरीके से प्रभावी बनाये रखने को लेकर सख्ती से वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गयी। जांच के क्रम में वाहनों की सघनता से तलाशी ली गयी और दस्तावेजों आदि की पड़ताल की गयी। इस दौरान यातायात नियमों के अधीन दोषी पाये जाने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। जांच के क्रम में वाहनों पर कुल 01 लाख 67 हजार 500 रुपये जुर्माना किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों का मौके पर ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। इस क्रम में कुल 505 वाहनों की जांच की गयी। इनमें दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन शामिल हैं। जारी रहेगा अभियान नवादा के एसपी के निर्देश पर होली त्यौहार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.