जांच में झूठा निकला मासूम के यौन उत्पीड़न का आरोप
कन्नौज, मई 20 -- छिबरामऊ। क्षेत्र की एक महिला ने अपने भाई पर उनकी ही बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने जब जांच की तो आरोप फर्जी निकला। सात वर्ष की मासूम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया है, वह केवल उसको पढ़ाई को लेकर डांटते हैं। महिला ने पुलिस से अपने भाई पर अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और सभी के बयान दर्ज किए। आरोपित ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं, वह कभी नहीं सोच सकता था, कि उसकी बहन उस पर ऐसा आरोप लगाएगी। उसका कहना है कि उसकी पत्नी व बहन में आए दिन झगड़ा होता रहता है। वहीं, मासूम ने भी अपने पिता को बेकसूर बताया। उसका कहना था कि पिता सिर्फ पढ़ाई के लिए उसको डांटते हैं। थानाध्यक्ष भागमल ने बताया कि शिकायत मिलने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.