रामपुर, मई 2 -- शाहबाद। पति के सामने महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस जांच में छेड़छाड़ के आरोप खारिज कर दिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद निवासी युवक की शाहबाद में ससुराल है। शुक्रवार रात पत्नी को लेकर शाहबाद आ रहा था। युवक का आरोप था कि खरसौल से पीछा करते हुए आए नशे में धुत दो युवकों ने शाहबाद में ईदगाह के पास पहुंचते ही बाइक आगे लगाकर उनकी कार रुकवा ली। इसके बाद आरोपियों ने और गाली-गलौज शुरू कर गेट खोलने को कहा।दंपती का आरोप था कि जब उन्होंने कार का गेट खोलने में आनाकानी की तो आरोपियों ने अश्लील बातें करते हुए जबरन गेट खुलवा लिया। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बोन...