जांच में छात्रा के शरीर में 2.4 मिला हीमोग्लोबिन का स्तर
मधुबनी, अगस्त 30 -- मधुबनी,एक संवाददाता। गंभीर एनीमिया का एक खतरनाक मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवती विशाखा रानी का हीमोग्लोबिन घटकर मात्र 2.4 ग्राम प्रतिशत रह गया है,जबकि सामान्य तौर पर महिलाओं में यह 12 से 16 ग्राम होना चाहिए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाना शुरू कर दिया है। विशाखा रानी, पिता-विष्णुदेव महतो, किला घाट दरभंगा की रहने वाली हैं और बीएससी पास हैं। जांच में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहद कम मिलने पर उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल में आपातकालीन सुविधा दी गई। डॉक्टरों के अनुसार 2.4 ग्राम हीमोग्लोबिन पर शरीर में ऑक्सीजन की भारी कमी हो जाती है। चिकित्सकीय मानकों के अनुसार 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन गंभीर एनीमिया माना जाता है। 2.4 ग्राम की स्थिति जानलेवा हो सकती है। इससे हार्ट फेलियर तक का खतरा होता है। सिविल सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.