आगरा, जुलाई 29 -- राज्य कर विभाग ने फेसिलिटेटर प्राइवेट लिमिटेड के आईटीसी क्लेम पर आपत्ति जताई है। वर्ष 2024-25 में फर्म ने 26.85 करोड़ रुपये पर नगद कर 1.80 करोड रु. जमा किया था। वर्ष 2025-26 में टर्नओवर 36.30 करोड़ पर नर 91 लाख रुपये, वर्ष 2026-27 में टर्नओवर 11.11 करोड रुपये पर नगद 30.23 लाख जमा किया गया। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि फर्म के टर्नओवर में वृद्धि है। नगद कर में अपेक्षाकृत कमी आई है। व्यापारी की खरीद और बिक्री का सत्यापन करने के बाद पाया गया है कि फर्म द्वारा टेक्स का समायोजन पेपर एंड पेपर बोर्ड, एल्युमीनियम बार्स, रोड्स एंड प्रोफाइल्स, पोर्टलैंड पोज्जोलाना सीमेंट, अदर टेबल, किचन, हाउस होल्ड आर्टिकल्स आदि का व्यापार करने वाली फर्म से इनवर्ड सप्लाई पर आईटीसी क्लेम किया जा रहा है। यह व्यापार की ...