बागपत, मई 26 -- बागपत। खेकड़ा एसडीएम की गाड़ी चलाने वाले पूर्व चालक ने अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए जमानत अर्जी दाखिल की। पुलिस ने नोटिस जारी करने के बावजूद अदालत में आख्या दाखिल नहीं की। जिस पर संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश ने खेकड़ा थाना प्रभारी के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज किया। मामले की सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख नियत की गई। बरनावा निवासी गय्यूर ने गत चार अप्रैल को बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान में पहुंचकर डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय से शिकायत करते हुए बताया था कि वह हरियाणा व पंजाब से पशु लाकर बरनावा और आसपास के गांवों में बेचता है। ईपीई पर गोरक्षा दल का अध्यक्ष अक्षय कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर पशुओं के वाहन रोककर उनमें सवार लोगों से अवैध वसूली करता है। एक्सप्रेस-वे से निकालने के एवज में प्रत्येक वाहन से रकम ...