बरेली, मार्च 31 -- नगर पालिका परिषद बहेड़ी के अंतर्गत स्थित धोबी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि दूसरी भूमि के दो बैनामेदार तालाब की जमीन कब्जाना चाहते हैं। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बीते साल 20 सितंबर को तहसील दिवस के दौरान यह शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी कि कुछ लोग धोबी तालाब की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसमें नगर पालिका के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता भी बताई गई थी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी आंवला और तहसीलदार सदर की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय और अभिलेखीय जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि राजस्व ग्राम शेखूपुर, परगना चौमहला, तहसील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.