महाराजगंज, सितम्बर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तहसील फरेंदा के ग्राम पंचायत अलहदिया महदेवा स्थित उचित दर दुकान के विक्रेता प्रहलाद के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्ति निरीक्षक फरेंदा ईशान प्रताप सिंह ने 15 सितंबर को दुकान की जांच की थी। जांच में ई-पॉस मशीन पर खाद्यान्न की ऑनलाइन रिसीविंग नहीं किए जाने की बात सामने आई।जांच के दौरान लाभार्थियों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के दो से तीन दिन बाद खाद्यान्न वितरण किए जाने की शिकायत मिली। खाद्यान्न वितरण में कटौती के आरोप की भी जांच की गई। दुकान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर गेहूं 20.18 कुंतल, चावल 74.10 कुंतल व चीनी 0.11 कुंतल कम मिली। जांच में मिली अनियमितताओं के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने उचित दर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए फरें...