गोंडा, मार्च 14 -- बभनजोत, संवाददाता। विकास खंड बभनजोत के केशवनगर ग्रंट में चार माह पूर्व प्राथमिक जांच के बाद ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए थे। साथ ही डीएम ने अन्तिम जांच के लिए टीम गठित की थी। कमेटी के जांच में सभी आरोप निराधार मिलने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारी राम लगन वर्मा ने प्रधान के अधिकार बहाल किए जाने की पुष्टि की है। बभनजोत के केशवनगर ग्रन्ट मे ग्रामीणो की शिकायत पर डीडीओ के नेतृत्व में गठित टीम की जांच में ग्राम पंचायत में हुए कई विकास कार्यो मे अनियमितता की पुष्टि की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गयी थी। इस पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान पुनीता देवी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार को सीज कर अन्तिम जांच के लिए एक माह का समय निर्धारित कर कृषि निदेशक के नेतृत्व में ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.