भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। शुगर और ब्लड प्रेशर से आजकल काफी लोग परेशान हैं। इसके चलते दिल की बीमारी और स्ट्रोक का भी खतरा रहता है। शुगर और बीपी होने पर डाक्टर से सलाह लेकर आपको दवाएं जरूर शुरू करनी चाहिए। जिले में स्वास्थ विभाग द्वारा तीस वर्ष से ऊपर कुल साढ़े चार लाख लोगों का बीपी-शुगर जांच हो चुका है। अब तक करीब आठ हजार नए बीपी-शुगर के मरीज मिले हैं। इन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बीद इलाज शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर जांच प्रक्रिया चल रही है। नामित नोडल अधिकारियों द्वारा जांच प्रगति रिपोर्ट प्रषित की जा रही है। जिले में तीस वर्ष से ऊपर वाले साढ़े चार लाख महिला-पुरुषों का स्वास्थ परीक्षण हो चुका है। इनमें आठ हजार ऐसे लोग हैं जो बीपी-शुगर बीमारी से ग्रसित मिले हैं...