जांच में अपूर्ण मिले अभिलेख, उप कृषि निदेशक ने लगाई फटकार
जौनपुर, जुलाई 24 -- जौनपुर, संवाददाता। खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई के चलते यूरिया एवं डीएपी उर्वरक की मांग किसान तेजी से कर रहे हैं। उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए गुरुवार को उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकरी ने संयुक्त रूप उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स मौर्या इण्टरप्राईजेज, मुफ्तीगंज का आवश्यक अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर उप कृषि निदेशक डॉ.अश्वनी सिंह ने प्रतिष्ठान स्वामी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिष्ठान के सभी आवश्यक अभिलेख अविलम्ब दुरुस्त कराएं। साथ ही किसान भाइयों को निर्धारित मूल्य पर नियमानुसार उर्वरक वितरित करें। अन्यथा की स्थिति में उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जांच टीम ने मेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.