चंदौली, फरवरी 20 -- सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन सकलडीहा चुनाव के लिए नामांकन किए गए पत्रों की शुक्रवार को चुनाव समिति की ओर से जांच की गई। जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आवेदन वैध पाये गये। जिसके बाद चुनाव समिति की ओर से आगामी 27 फरवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक चुनाव कराये जाने की सूचना चस्पा किया गया। चुनाव में कुल 330 मतदाता अधिवक्ता भाग लेंगे। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव होगा जबकि शेष पदों पर एकल उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इस बाबत चुनाव समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह यादव ने बताया कि नामांकन किये गये सभी पर्चे वैध पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.