उन्नाव, मार्च 30 -- नवाबगंज। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सोमवार को राजस्व विभाग की एक टीम कस्बा स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल की भूमि का चिन्हांकन कराकर अवैध कब्जा मुक्त कराया। एक रेस्टोरेंट में तालाब की भूमि निकलने पर उसे कब्जा खाली करने का नोटिस दिया गया है। वही आयुर्वेदिक अस्पताल के पास एक तालाब का नंबर होने पर ग्राम प्रधान से बनवाने के लिए कहा गया। नवाबगंज कस्बा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात डॉ मोनिशा यादव ने अस्पताल की भूमि का चिन्हांकन कराके सुरक्षित कराने का प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को दिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर भूमि की पैमाइश की थी। पैमाइश बाद अस्थाई कब्जेदारों ने अस्पताल की भूमि से कब्जा भी हटा लिया था। सोमवार नायब तहसीलदार प्रीती सिंह के नेतृत्व में...