वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय (बरईपुर) में बिल संशोधित और बिना जेई की रिपोर्ट के पीडी करने के मामले की जांच धर की धरी है। अभियंताओं और लेखाकार से जांच के नाम पर सिर्फ पूछताछ हुई। इसके बाद से अधिशासी पीछे हट गए। जबकि, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) रामअवतार लगातार एक्सईएन से आख्या मांगते रहे। लापरवाही के चलते लेखाकार का प्रमोशन हो गया। लेखाकार से सहायक लेखाधिकारी बनने के बाद उसका अन्य डिस्कॉम में तबादला हो गया। अब कार्यमुक्त करने से पहले उसे क्लीनचीट देने की तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि अभियंताओं और लेखाकार ने सांठगांठ कर 1 लाख 32 हजार 457 रुपये का बिल संशोधित कर 25 हजार कर दिया। 1 लाख 75 हजार 50 रुपये का बिल 10 हजार रुपये, 1 लाख 20 हजार 41 रुपये के बिल को 72 हजार रुपये रुपये कर दिया। इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.