गोड्डा, अप्रैल 18 -- मेहरमा,एक संवाददाता: बंध्याकरण ऑपरेशन में हुए तथाकथित चिकित्सकीय लापरवाही की जांच हेतु उपायुक्त द्वारा गठित टीम शनिवार को मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची एवं प्रारंभिक जांच कर पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया। जांच दल में सिविल सर्जन डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, महागामा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अंजुम, सुंदर पहाड़ी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आकाश कुमार शामिल थे। टीम के सदस्यों ने मेहरमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा से इस बारे में विस्तृत जानकारी ली। हालांकि आरोपी चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार सिन्हा जांच दल के सामने पेश नहीं हुए। इस पर सीएस ने कहा कि आरोपी डॉक्टर को पुनः स्मार देकर कमेटी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मृतका नैना देवी के परिजनों ने जांच दल से लगाई न्याय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.