बक्सर, जून 14 -- अनुमंडल अस्ताल में अज्ञात युवती इमरजेंसी में मरीज को दे रही थी इंजेक्शन वीडियो वायरल होने के बाद सीएस ने किया जांच दल गठित, टीम ने दी रिपोर्ट बक्सर, हमारे संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल में लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में यह सामने आया था पिछले 16 अप्रैल को अनुमंडलीय अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें यह स्पष्ट दिख था कि इमरेंजसी वार्ड में एक अज्ञात युवती मरीज को इंजेक्शन दे रही है। उस समय कमरा में मरीज, अज्ञात युवती व वीडियो बनाने वाला युवक के अतिरिक्त कोई नहीं है। वीडियो में न कोई जीएनएम नर्स व न कोई डॉक्टर दिखाई दें रहे है। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीएस डॉक्टर शिव कुमार चक्रवर्ती ने अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉक्टर प्रेमा कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की।

जांच टीम गठित डीएस ने इमरजेंसी के इंचार...