बगहा, मई 6 -- चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा,हमारे संवाददाता। बगहा में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी जांच घरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया जांच अभियान अब केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। हाल के दिनों में कई स्थानों पर छापेमारी कर कागजी जांच तो की गई, लेकिन इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध संचालकों के हौसले और बढ़ गए हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पंजीकरण और आवश्यक संसाधनों के कई नर्सिंग होम व जांच केंद्र खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान कई खामियां मिलने के बावजूद न तो लाइसेंस रद्द किए गए और न ही किसी पर सख्त कार्रवाई हुई।सूत्रों यह भी पढ़ें- महुआडांड़ में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी शुरू, मचा हड़कंप की मानें तो कुछ मामलों में नोटिस जारी कर खान...