भभुआ, अप्रैल 8 -- छह निजी अस्पताल संचालकों ने जमा की राशि, छह का रह गया बाकी अस्पतालों का निबंधन कराने का मेडिकल टीम के अफसरों ने दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वरी रजक के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान जिले के 27 अस्पतालों की जांच की गई, जिसमें 12 अस्पतालों में अनियमितता मिली। अनियमितता वाले हर अस्पताल पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बेलांव के मां शारदा हॉस्पीटल, कल्पना हॉस्पीटल, रामगढ़ के गोड़सरा स्थिल क्लीनिक, भभुआ सदर अस्पताल के सामने आशीर्वाद हॉस्पीटल, दुर्गावती के डहला मोड़ के पास उज्जवल हॉस्पीटल, भभुआ के एसवीपी कॉलेज के सामने सूर्या हॉस्पीटल ने जुर्माना की राशि जमा कर दी। रामगढ़ के मां शार...