पीलीभीत, जून 28 -- पूरनपुर, संवाददाता। जामा मस्जिद की पुरानी कमेटी पर अनियमितताओं और दुकानदारों से वसूली की शिकायत पर दो सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची टीम ने शिकायतकर्ता और दुकानदारों के बयान दर्ज किए। इसको लेकर खलबली मची रही। नगर की जामा मस्जिद की पुरानी कमेटी पर लेनदेन का हिसाब न देने और दुकानदारो से लाखों की वसूली का आरोप है। आरोप लगने के बाद पुरानी कमेटी ने इस्तीफा दे दे दिया। उसके बाद अस्थाई कमेटी गठित कर दी गई। हाल ही में नई कमेअी के अध्यक्ष सहित कई लोगों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए। शनिवार को दो सदस्यीय टीम जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद की जांच करने पहंुची। इस दौरान टीम ने शिकायतकर्ता आसिम के बयान दर्ज किए। अस्थाई कमेटी के अध्यक्ष आसिम ने बताया कि पुरानी कमेटी ने आमदनी का हिस...