नवादा, मार्च 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद और नवादा विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की सड़क हादसे में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मंत्री ने नवादा शहर के केंदुआ स्थित धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है। उनके आवेदन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित जांच टीम की जांच बुधवार को पूरी नहीं होने के कारण गुरुवार को सभी आरोपितों को सदर अस्पताल नवादा बुलाया गया, जहां दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की गई और अपना पक्ष रखा। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आफताब कलीम ने बताया कि हॉस्पिटल के प्रबंधक समेत अखिलेश के इलाज में लगे चिकित्सकों को अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ हुई। उनसे जब से मरीज भर्ती हुआ था, जब रेफर हुआ, तक का सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.