संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी खुर्द में विकास कार्यो की जांच करने गए जांच टीम के सामने ही प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष भिड़ गए। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के आधे दर्जन से अधिक लोगों को चोटे आईं। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच कर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप मढ़ा। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के प्रधान समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।उमरी खुर्द गांव के रहने वाले शिव शंकर, अनिल कुमार व फूलचंद आदि ने उमरी खुद ग्राम पंचायत में मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यो में अनियमित तरीके से भुगतान किए जाने की शिकायती डीएम से किया था। डीएम ने प्रकरण की जांच डीएसटीओ व अवर अभियंता भूमि संरक्षण विभाग सबंद्ध डीआरडीए को सौंपी है। प्रकरण की जांच करने जांच टीम शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.