महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई में उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल द्वारा गठित जांच टीम के सामने ही शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रधान समेत चार पर केस दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रधान का चालान कर दिया।गांव निवासी शिकायत कर्ता सुरेश यादव ने उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल से बिना कार्य पूरा किये कार्यों का भुगतान करा लेने की शिकायत की थी। जिस पर उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मण्डल ने मामले की जांच के लिए देवरिया जनपद के अधिकारियों की एक टीम गठित की। जब टीम 30 अप्रैल की शाम चार बजे गांव पहुंचकर जांच शुरू की तो उसी दौरान हंगामा हो गया। आरोपितों ने शिकायतकर्ता को अपशब्द कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान देवीचरण यादव, रामकरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.