जांच टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, संस्थानों में ताला जड़कर भागे संचालक
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के शनिवार को भवानीपुर बाजार पहुंचते ही अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों के संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच की भनक लगते ही कई संचालक अपने-अपने संस्थानों में ताला जड़कर फरार हो गए। इससे बाजार में दिनभर अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित जांच दल ने शनिवार को भवानीपुर पहुंचकर निजी अस्पताल की जांच की। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था और आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि भवानीपुर बाजार में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और जांच घरों के खिलाफ जल्द ही व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जांच दल के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान जिन संस्थानों में अनियमितता या नियमों का उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.