हमीरपुर, जून 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। जांच टीम के आने से पूर्व ही कार्यदायी संस्था की टीम ने घटना स्थल से बड़ी मात्रा में ध्वस्त पड़े गर्डर और शटरिंग की सफाई कर दी। सोमवार को साइट पर काफी कुछ बदला-बदला सा दिख रहा था। यह भी पढ़ें- हमीरपुर पुल कांड :: जांच रिपोर्ट तय करेगी कार्यदायी संस्था का भविष्यघटना स्थल से गर्डर हटाने पर सवाल हादसे के बाद से जो गर्डर ध्वस्त पड़े थे, उन्हें बिना जांच टीम के निरीक्षण किए ही मौके से हटा दिया गया। कुछ ट्रकों में लोड लोहे की शटरिंग भी साइट पर मौजूद मिली। इसे यहां क्यों लाया गया है, ये कोई बताने वाला नहीं था। साइट पर गैस कटर और दूसरे उपकरण मौजूद थे। गर्डर और शटरिंग को काटे जाने के ताजे निशान भी थे। कटिंग की वजह से स्टील चमक रहा था। इस दौरान जैसे ही मीडिया ने साइट पर हुई छेड़छाड़ को लेकर सवाल किया वैसे ही कार्यदाय...