आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अस्पतालों की व्यवस्था परखने के लिए स्टेट रिव्यू की टीम ने सोमवार को अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर जांच की। तीन दिवसीय जांच के दूसरे टीम ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में व्यवस्था को परखी। टीम शासन से निर्धारित 112 बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच टीम खामियों को ठीक करने के निर्देश के साथ ही रिपोर्ट शासन को भेजेगी। जनपद में गाजीपुर और वाराणसी के डॉक्टरों की टीम जांच के लिए आई है। बरदह संवाददाता के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में सोमवार को दो सदस्यीय टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची। दवाओं के रखरखाव, साफ-सफाई, मौजूद डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय, ओपीडी, दवा स्टोर की जांच की। स्टॉफ और डॉक्टर के व्यवहार के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल आए लोगों से फीडबैक लिया। जांच टीम से स्थानीय लोगों ने ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.