जांच को लॉ एंड ऑर्डर के काम से अलग रखें, दिल्ली पुलिस कमिश्नर का नया फरमान
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने सभी जिला यूनिट्स को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मुकदमों की जांच के कामों को सख्ती से अलग रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक जांच के काम में तेजी लाने के मकसद से उन्हें जिला जांच इकाइयों (DIUs) को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, कमिश्नर ने शनिवार को हुई एक समीक्षा बैठक में सभी जिलों के डीसीपी से पायलट मॉडल के लिए हर जिले से एक-एक थाना चुनने को कहा है। थानों का यह चुनाव अपराध की संख्या, एफआईआर दर्ज होने की संख्या, शिकायतें, पीसीआर कॉल और कानून-व्यवस्था की जरूरतों जैसे पैमानों के आधार पर किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसे सही ढंग से लागू करने से थाना स्तर पर पुलिसिंग में बड़ा बदलाव आ सकता है। ऐसा होने से जांच अधिकारी पूरी तरह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.