पूर्णिया, दिसम्बर 30 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर बाजार में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का असर सोमवार को देखने को मिला। जिला मुख्यालय से गठित जांच टीम के बाजार पहुंचने की सूचना मिलते ही सभी अवैध पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर दिनभर बंद रहे। जांच के भय से संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में ताला जड़ दिया और दिनभर फरार रहे। पूरे बाजार में केवल एक निबंधित पैथोलॉजी सेंटर ही खुला था जो नियमों के अनुरूप संचालित हो रहा था। बताया जाता है कि भवानीपुर बाजार में ढाई दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। इसको लेकर धमदाहा एसडीएम अनुपम ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय से एक विशेष जा...