जांच को भेजे चटनी और अचार के आठ नमूने
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सोमवार को 12 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किए, जहां से सॉस, जैम, अचार और मेयोनेज आदि के आठ संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने टोमैटो कैचअप 9एम ब्रांड, मिक्सड फ्रूट जैम 9एम ब्रांड, एगलेस मायोनिज वीबा ब्रांड, ग्रीन चिली सॉस, वी टॉप ब्रांड, रेड चिली पिकल एग्रो फ्रेश ब्रांड, मिक्सड फ्रूट जाम मिल टाइम ब्रांड, टोमैटो कैचअप गोल्डी ब्रांड एवं मैंगों पिकल गोल्डी ब्रांड के नमूने लिए गए। सभी आठ नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, झांसी प्रेषित किया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई नमूना अधोमानक या असुरक्षित पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.