बलिया, फरवरी 25 -- बलिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को होली त्योहार को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश ने शहर के हनुमान मंदिर क्षेत्र से एक गाय के दूध का नमूना तथा एक खोया का नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा जनाड़ी चट्टी स्थित एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान से नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। टीम ने खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारोबार करने के निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और कृत्रिम रंगों से युक्त मिठाइयों की बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य ने आमजन से अपील की है कि बाजार में उपलब्ध अत्यधिक गहरे रंग की मिठाइयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.