रायबरेली, जून 20 -- रायबरेली संवाददाता। दूसरे दिन भी खाद्य विभाग ने दूध उत्पादों की जांच के नमूने लिए। दूध व इसके उत्पादों की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। दूध, खोया, पनीर, घी, दही, स्किम्ड मिल्क पाउडर सहित कई दुग्ध उत्पादों की जांच और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।सहायक आयुक्त द्वितीय मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में जलालपुर स्थित कामधेनु मिल्क डेरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खोया के मानक में मिलावट की शंका के आधार पर उसका एक नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने 120 किलोग्राम मिलावटी खोया नष्ट कराया विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से...